|
नई दिल्ली स्थित ओशो वर्ल्ड गैलेरिया में 1 अप्रैल को मुल्ला नसरुद्दीन दिवस मनाया गया। ओशो वर्ल्ड फाउंडेशन में हर वर्ष इस दिन को इसी (मूर्ख दिवस) रूप में मनाया जाता है।
इस उपलक्ष में 1 तारीख को हास्य पर एक रंगारंग कार्यक्रम हुआ। जिसका उद्घाटन हास्य-व्यंग्य के सुप्रसिद्ध कवि श्री महेन्द्र अजनबी ने की।
हास्य-ध्यान पर आयोजित प्रोग्राम को देखने-सुनने के लिए सभी ओशो प्रेमी बहुत उत्साहित दिख रहे थे। अपनी सधी हुई भाषा और व्यंग्यात्मक शैली से श्री महेन्द्र अजनबी ने उपस्थित प्रेमियों को खूब गुदगुदाया और हंसाया। उनके हंसी भरे चुटकुलों ने पूरे वातावरण को हंसी के ठहाकों से भर दिया। इसके साथ ही स्वामी रविन्द्र भारती द्वारा लाफ्टर मेडिटेशन भी हुआ। जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया। |